नशामुक्ति पर जागरूकता रैली का आयोजन

सेंट थॉमस महाविद्यालय,रूआबांधा भिलाई की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में नशामुक्ति एवं तिरंगा रैली का आयोजन किया गया| उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के निर्देशानुसार देशभर में इस समय नशामुक्ति  के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है| इसी कड़ी में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार आज सेंट थॉमस महाविद्यालय, भिलाई द्वारा रूआबांधा सेक्टर में जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों एवं एनसीसी कैडेट्स ने आम जनता को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया| साथ ही महाविद्यालय के छात्रों ने लोगों को हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत अपने घर में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया| महाविद्यालय के प्रशासक रेवरेंट फादर डॉ पी एस वर्गीस ने राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों एवं एनसीसी कैडेट्स को इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी| महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डॉ शाइनी मेंडोस ने इस अवसर पर सभी छात्रों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई| इस कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी महेंद्र इखार ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट संतोष यादव ने दिया| कार्यक्रम के सफल संचालन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सहसंयोजक डॉ मजू जॉय एवं खेल अधिकारी श्री कैलाश नारायण वर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई|