सेंट थॉमस महाविद्यालय ने जीता सेक्टर स्तरीय अंतर्महाविद्यालयीन फुटबाल प्रतियोगिता का ख़िताब
सेंट थॉमस महाविद्यालय में सेक्टर स्तरीय अंतर्महाविद्यालयीन फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के क्रीड़ा निदेशक डॉ दिनेश नामदेव थे| इस प्रतियोगिता में दुर्ग सेक्टर से कुल 9 महाविद्यालयों ने भाग लिया| प्रतियोगिता नॉकऑउट पद्धति के आधार पर खेली गयी| प्रथम सेमीफाइनल मैच में शासकीय विज्ञान महाविद्यालय ने सुराना महाविद्यालय दुर्ग को 4 – 1 से परास्त किया| दूसरे सेमीफाइनल मैच में सेंट थॉमस महाविद्यालय ने शंकराचार्य महाविद्यालय को 5 – 0 से हराया| अंत में फाइनल मैच में शासकीय विज्ञान महाविद्यालय एवं सेंट थॉमस महाविद्यालय का स्कोर निर्धारित समय सीमा में बराबर ही रहा| अंत में टाई ब्रेकर में पेनल्टी के माधयम से सेंट थॉमस महाविद्यालय ने शासकीय विज्ञान महाविद्यालय को 5 – 4 से हराकर प्रतियोगिता जीती| महाविद्यालय के प्रशासक रेवरेंट फादर डॉ पी एस वर्गीस ने विजेता खिलाडियों को अपनी शुभकामनायें दी| महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डॉ शाइनी मेंडोंस ने दोनों ही टीमों को ट्रॉफी , मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया| इस अवसर पर वरिष्ठ खेल अधिकारी डॉ नरेश दीवान, डॉ रमेश त्रिपाठी क्रीड़ा अधिकारी मयंक डीन लक्ष्मेंद्र कुलदीप ऑब्ज़र्वर लोकेश्वर ठाकुर एवं अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित थे|

